कठिन परिस्थितियों में हार ना मानने वाले एक दिन सफल जरूर होते हैं। ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निर्मला की। जिन्होंने परिवार का पेट पालने की मुश्किलों के बीच पोल्ट्री फार्म की शुरूआत की और लाखों का मुनाफा कमा रही हैं। गोरखपुर के पचौरी गांव में रहने वाली निर्मला के जीवन में आर्थिक संकट था। यहां तक कि परिवार के लालन-पालन का भी संकट सामने पड़ गया था। ऐसे में परिवार के पुरुष कमाने के लिए दूसरे शहरों को चले गए। लेकिन घर की आर्थिक हालात में कोई सुधार नही हुआ।
तीन साल पहले निर्मला ने 50 हजार रुपये का लोन लेकर खुद का पोल्ट्री फार्म शुरू किया। लगातार मेहनत के बल पर साल भर बाद से ही उनका बिजनेस ठीक-ठाक चलने लगा। पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में लगीं उनके साथ की महिलाओं को कमाई का अच्छा जरिया मिल गया है। अथक परिश्रम के बाद अब इस काम में करीब तीन से चार लाख का मुनाफा ये समूह कमा रहा है। जिसकी वजह से निर्मला के साथ ही इन महिलाओं के जीवन में भी सुधार हो गया है।