Ghazal Alagh: महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपने दम पर नाम, शोहरत और पैसा कमा रही हैं। पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही महिलाएं केवल नौकरियों में ही नहीं बल्कि व्यवसाय में भी उन्नति कर रही हैं। राजनीति हो, खेल या खुद का स्टार्टअप शुरू करना हो, महिलाएं वैश्विक स्तर पर नाम कमा रही हैं। इन्हीं सफल सेल्फमेड महिलाओं की सूची में एक नाम गजल अलघ का है। गजल अलघ ने मां बनने के बाद एक स्टार्टअप की शुरुआत की और करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी है। उनको स्टार्टअप का विचार बच्चे को जन्म से आया। पति वरुण अलघ के साथ मिलकर उन्होंने एक बेबी केयर ब्रांड की शुरुआत की जो आज दुनियाभर में काफी मशहूर और लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। उनकी कंपनी की कीमत अब 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही यह एशिया का पहला MADE SAFE-प्रमाणित ब्रांड भी है। तो चलिए आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
कैसे आया आइडिया?
गजल अलघ ने 2016 में अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की, जिसका सालाना रेवेन्यू 1,000 करोड़ तक पहुंच गया है। गजल अलघ ने अपने बेटे की स्किन प्रॉब्लम को देखते हुए मामाअर्थ की शुरुआत के बारे में सोचा। कंपनी की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से की जो आज जानी-मानी कंपनियों में से एक है। उनकी कंंपनी एक स्किन केयर ब्रांड बन गई है जो अपने ग्राहकों का भरोसा कायम रखती है।
गजल अलघ का जन्म
गजल अलघ का जन्म 02 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हरियाणा में पूरी की। 2010 में 'पंजाब विश्वविद्यालय' से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री पूरी की। 2013 में, उन्होंने 'न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट में डिजाइन और एप्लाइड आर्ट्स और आलंकारिक कला में गहन पाठ्यक्रम में अपना कोर्स को पूरा किया।
पेशेवर जिंदगी
गजल अलघ ने 2008 में एनआईआईटी में एक कॉरपोरेट ट्रेनर की तरह काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला स्टार्ट-अप डाइट एक्सपर्ट हालांकि कई प्रयासों के बाद भी यह स्टार्ट -अप असफल रहा इसके बाद उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिल कर अपना दूसरा स्टार्ट -अप मामाअर्थ की शुरुआत की जो की भारत का पहला टॉक्सिन फ्री बेबी केयर ब्रांड है। गजल अलघ को टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में देखा गया। आज वे 9,800 करोड़ रुपये की कंपनी की मालिक हैं।
पुरस्कार और मान्यता
2018-19 में कंपनी के लिए बेस्ट ब्रांड ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 2019 में सुपर स्टार्टअप्स एशिया अवार्ड मिला। गजल अलघ को मामाअर्थ को सफलता की ओर ले जाने वाली एंटरप्रेन्योर इंडिया द्वारा बिजनेस वर्ल्ड अंडर 40 और वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 के रूप में मान्यता मिली है।