फाइटर प्लेन के क्रैश होने पर शहीद हुए पायलट समीर अबरोल की पत्नी गरिमा अबरोल ने वायु सेना में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर का पद दिया गया है। वह अब भारतीय वायुसेना में अधिकारी बन गई हैं। पायलट समीर अबरोल साल 2019 में फाइटर प्लेन के क्रैश होने पर शहीद हुए थे। वो स्क्वाड्रन लीडर के पद पर कार्य कर रहे थे। अब उनकी पत्नी ने पति के शहीद होने के बाद वायुसेना में अधिकारी का पद प्राप्त किया है।