दुनिया में भलाई करने वालों की भी कमी नही है। अमेजन वेबसाइट के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने अबतक करोड़ों रुपये दान किए हैं। जिसके बारे में सुन आप हैरत में पड़ जाएंगे। मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं। इतने बड़ी धनराशि को दान करने के बाद भी मैकेंजी की कुल संपत्ति इस साल 1.73 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.46 लाख करोड़ रुपये हो गई है। मैकेंजी के पास इतनी बड़ी धनराशि पिछले साल जेफ बेजोस से तलाक के बाद मिली थी। तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी में मैकेंजी को 2.6 लाख करोड़ रुपये मिले थे।