फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taskeen Khan: ब्यूटी क्वीन ने पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए तस्कीन खान की सफलता की कहानी

Sun, 20 Aug 2023 06:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

तस्कीन खान एक पेशेवर मॉडल और अभिनेत्री हैं। इसके अलावा वह एक बास्केटबॉल चैंपियन, एक राष्ट्रीय स्तर की डिबेटर भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Taskeen Khan - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Taskeen Khan Success Story: ब्यूटी विद ब्रेन तो सुना ही होगा, लेकिन इसका एक उदाहरण यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने वाली एक अभ्यार्थी ने पेश किया है। इस अभ्यार्थी ने मिस इंडिया बनने का सपना देखा था। उन्होंने ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत दर्ज कराई। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी मिस इंडिया का खिताब जीतने का सपना देखा। हालांकि परिस्थितियों में कुछ बदलाव के कारण उनका मिस इंडिया बनने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन उन्होंने सपने देखना नहीं छोड़ा और एक नई राह तलाश ली। ये कहानी है पूर्व मिस उत्तराखंड तस्कीन खान, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आइए जानते हैं ब्यूटी क्वीन तस्कीन खान के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं तस्कीन खान

तस्कीन खान पूर्व मिस उत्तराखंड रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा क्रैक की है।

तस्कीन खान का जीवन परिचय

तस्कीन खान शुरू से पढ़ाई में तेज नहीं थीं। उन्हें गणित से काफी डर लगता था। हालांकि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में तस्कीन ने साइंस स्ट्रीम से 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे।

तस्कीन का करियर

तस्कीन खान एक पेशेवर मॉडल और अभिनेत्री हैं। इसके अलावा वह एक बास्केटबॉल चैंपियन, एक राष्ट्रीय स्तर की डिबेटर भी रह चुकी हैं। तस्कीन ने स्कूल के बाद नीट में दाखिले के लिए क्वालीफाई भी किया लेकिन माता पिता इंस्टीट्यूट की फीस देने में असमर्थ थे। इस कारण वह प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला नहीं ले पाईं।
विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा की पास

तस्कीन खान बीएससी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता, जिससे उनकी इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग काफी बढ़ गई। यूपीएससी की राह भी उन्हें इंस्टाग्राम फॉलोअर से मिली, जो एक आईएएस उम्मीदवार था।

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए तस्कीन मुंबई आ गईं और जामिया की मुफ्त प्रवेश परीक्षा के जरिए कोचिंग की। बाद में साल 2020 में दिल्ली चली गईं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी उन्होंने अधिकारी बनने का फैसला लिया और यूपीएससी 2022 की परीक्षा में ऑल इंडिया 736 वीं रैंक हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें