फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है फॉलिक एसिड, जानें वजह

Mon, 01 Feb 2021 09:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pregnancy
विज्ञापन

गर्भावस्था प्लान करने से लेकर गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर के द्वारा फॉलिक एसिड खाने की सलाह दी जाती है। ऐसी महिलाएं जो गर्भ धारण करना चाहती हैं या फिर गर्भावस्था के शुरूआती दौर में हैं उनको फॉलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। दरअसल, फॉलिक एसिड प्रीमेच्योर बर्थ और मिसकैरेज के खतरे को कम करता है। फॉलिक एसिड का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए किसी सुपरफूड से कम नही है। 

विज्ञापन

pregnancy check
गर्भ में पल रहे बच्चो के दिल, दिमाग और रीढ की ह़ड्डी के सही विकास के लिए फॉलिक एसिड फायदेमंद है। वहीं इसकी कमी से आनुवांशिक रोगों के बच्चे तक पहुंचने के ज्यादा खतरे होते हैं। ऐसे में फॉलिक एसिड इस खतरे को कम करता है। गर्भधारण करने वाली महिलाओं को एक साल पहले से ही फॉलिक एसिड से भरपूर सप्लीमेंट्स खाने चाहिए। इससे समय से पहले प्रसव का खतरा 70 फीसदी तक कम हो जाता है। 
विज्ञापन

एवाकाडो में फॉलिक एसिड होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खूब सारे फॉलिक एसिड की जरुरत पड़ती है तो इसे खाना बिल्कुल भी न भूलें। पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साग, राजमा, साबुत अनाज और दालें, सोया उत्पादों, सेम विभाजन, अंडे की जर्दी, आलू, गेहूं का आटा, गोभी, चुकंदर, केले, ब्रोकोली, और ब्रुसेल्स के अंकुर फोलिक एसिड की मात्रा में ज्यादा होते हैं। जिन मछलियों में तेल पाया जाए (जैसे हेरिंग, मकरील, सालमन या सार्डिन), वे आपके बच्चे के लिए लाभदायक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें