हॉबी को बिजनेस बना आज ईशानी आज एक सफल बिजनेसवुमन बनने की राह पर हैं। दरअसल 2020 में इंजीनयरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशानी ने अपने हुनर की बदौलत बिजनेस शुरू किया। साल 2016 में ईशानी सरकार को किसी दोस्त में ड्रीम कैचर गिफ्ट में दिया। जिसे उन्होंने काफी ज्यादा पसंद किया। कोलकाता की रहने वाली ईशानी को ये ड्रीम कैचर काफी पसंद आया। आर्ट एंड क्राफ्ट की शौकीन ईशानी इसे खरीदने बाजार पहुंची। लेकिन वहां पर ये बहुत ही कम मिले और जो मिले भी वो काफी ज्यादा महंगे थे। ऐसे में ईशानी के दिमाग में इसे अपने हाथ से बनाने का आइडिया आया। बाजार से घर लौटने के बाद ईशानी ने घर में ही पड़ी कुछ चीजों से ड्रीम कैचर को बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे वो इसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बनाना शुरू की। इतने अच्छे ड्रीम कैचर को देख ईशानी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अलग-अलग प्लेटफार्म पर ईशानी के इन ड्रीम कैचर को लोग पसंद करने लगे। साथ ही उन्हें लोगों के आर्डर भी मिलना शुरू हो गए।