फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe:हाथों में मेंहदी की जगह थामा डंडा, निकाह से पहले निभा रहीं वर्दी का फर्ज

Tue, 07 Apr 2020 06:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस के खौफ की वजह से लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में हर दिन किसी न किसी ऐसे सामान्य जन के बारे में पता चल रहा है जो इस संकट की घड़ी में अपने निजी जिंदगी और शारीरिक कष्ट को भूलकर देश और लोगों की सेवा में तत्पर हैं। पिछले दिनों गर्भवती महिला सफाईकर्मी की निष्ठा से सेवा करने के बाद एक ऐसी ही महिला पुलिसकर्मी की कहानी सामने आई है जो अपनी हाथों पर मेंहदी लगवाने की बजाय अपनी ड्यूटी की चुनी है। तो चलिए जानें उस महिला पुलिसकर्मी के बारे में।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में तैनात सब इंस्पेक्टर शाहिदा परवीन अप्रैल के महीने में दुल्हन बनने वाली थीं लेकिन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में उनकी शादी टल गई। ऐसे में अपने फर्ज को यादकर उन्होने कोरोना को हराने के बाद ही निकाह करने का फैसला लिया।
5 अप्रैल को शाहिदा का निकाह होने वाला था लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी को याद करते हुए निकाह को स्थगित कर दिया। 2016 बैच की भर्ती सब इंस्पेक्टर शाहिदा परवीन पुत्री रहीम शाह निवासी कान्हरवाला, भानियावाला देहरादून वर्तमान में मुनिकीरेती थाने में तैनात है। उनका निकाह लक्सर जिला हरिद्वार निवासी शाहिद शाह पुत्र गुलाम साबिर के साथ पांच अप्रैल यानी आज तय हुआ। शाहिद शाह वर्तमान में हरिद्वार रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही परिवारों ने निकाह की पूरी तैयारी कर ली थी। 


 
विज्ञापन

यहां तक की सब इंस्पेक्टर ने निकाह के लिए 50 दिनों के अवकाश के लिए आवेदन भी कर दिया था। इसके बाद लॉकडाउन की पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की और शाहिदा परवीन ने निकाह से पहले अपने फर्ज को पूरा करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने होने वाले शौहर से बात की और कोरोना खत्म होने तक निकाह न करने का फैसला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें