फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं उत्तर प्रदेश के पहले कोरोना मुक्त जिले की CMO, टीम के साथ मिल किया ये मुमकिन

Thu, 16 Apr 2020 09:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के कहर से पूरी दुनिया हैरान-परेशान है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का एक जिला कोरोना मुक्त घोषित किया गया, तो इसका सुर्खियों में आना वाजिब था। देश में दिनोंदिन बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच इस तरह की खबर राहत भरी लगती है। उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत में कोरोना संक्रमित मरीज मां और बेटे को स्वस्थ कर दिया। इस काम में जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सीमा अग्रवाल की विशेष भूमिका है। 

विज्ञापन


 

- फोटो : PTI
पीलीभीत के पड़ोसी जिले बरेली की रहने वाली सीमा पिछले तीन सालों से मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 19 सालों से सरकारी सेवारत डॉक्टर सीमा महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। इस काम का श्रेय वो अपनी डॉक्टरों की टीम को देती हैं और कहती हैं कि बिन उन लोगों के प्रयास के ये संभव न होता।


 
विज्ञापन

डॉक्टर सीमा बताती हैं कि कोरोना के मरीजों के इलाज में उन्होंने लक्षणों को आधार बनाया। 20 दिनों तक कड़ी मेहनत और लगातार इलाज के बाद जब दोनों मां बेटों की रिपोर्ट चौथी बार निगेटिव आई तो इन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। सीमा जी बताती हैं कि कुछ जागरुक पत्रकारों के जरिए मक्का से लौटे सभी यात्रियों को 24 घंटे के अंदर क्वारंटीन कर और उस पूरे गांव को सील कर वायरस फैलने से रोका गया। इस तरह से पूरी टीम के सहयोग से जिले को कोरोना मुक्त करने का काम किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें