फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Empowerher Awards 2024: मेहनत और संघर्ष के बूते बुलंदियां छूती स्त्रियों का सम्मान

Thu, 19 Dec 2024 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्पावरहर अवॉर्ड्स का आयोजन 21 दिसंबर को हो रहा है। इस कार्यक्रम में अजेय महिलाओं, उनकी उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण के सफ़र का जश्न मनाने वाली एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए। 
आइए उन लोगों का सम्मान करें जो बदलाव को प्रेरित करती हैं, बाधाओं को तोड़ने और जुनून के साथ नेतृत्व करने में सक्षम हैं। क्या आप इन अविश्वसनीय महिला लीडर्स का उत्साहवर्धन करने के लिए तैयार हैं? 
विज्ञापन
एम्पावरहर अवार्ड्स के लिए उत्साहित हैं लोग, 21 दिसंबर को होगा आयोजन - फोटो : empoweredwomen.group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EmpowerHer Awards 2024: एम्पॉवर्ड वुमन ग्रुप द्वारा एम्पावर-हर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम उन महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैंं। राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 21 दिसंबर 2024 को अवॉर्ड इवेंट का आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन


एम्पावर-हर अवॉर्ड्स उन महिलाओं के लिए एक मंच है जिन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अपनी राह तो तलाश की ही साथ ही दूसरों को बड़े सपने देखने और उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ये पुरस्कार एक ऐसी दुनिया को बढ़ावा देता है जहां महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समाज में प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए सशक्त बना जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किरण बेदी शामिल हो रही हैं। अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों के प्रति दृढ़ समर्पण के लिए जानी जाने वाली डॉ. बेदी की उपस्थिति निस्संदेह इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी, जो महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में अजेय महिलाओं, उनकी उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण के सफ़र का जश्न मनाने वाली एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए। - फोटो : Empowerher awards
 इस वर्ष के पुरस्कार विजेता विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन महिलाओं ने अपनी दृढ़ शक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रभाव से सभी को प्रभावित किया। अवॉर्ड लिस्ट में इन महिलाओं का नाम शामिल है-

  • लिपिस्टिक (रजिस्टर्ड.) टेड एक्स स्पीकर की सीईओ सीजी वर्गीस
  • तेलंगाना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, स्वाति लाकड़ा
  • आंचल की छांव एनजीओ की संस्थापक दीपिका मलिक
  • डब्ल्यूसीटीएम गुरुग्राम निदेशक और एचओडी डॉ. हिमानी अवस्थी
  • लोकप्रिय यूट्यूबर पूनम कालरा
  • उद्यमी कोच और सलाहकार कैप्टन आशा शिंदे
  • लेखिका एवं ब्लॉगर हाजरा बानो
  •  जीएलए यूनिवर्सिटी, वीपी कॉर्पोरेट रिलेशंस राधिका अग्रवाल
  • गर्ल पावर टॉक की सीईओ रचिता शर्मा
  • एयर इंडिया की पायलट कैप्टन कंवल दीप कौर
  • छांव फाउंडेशन की प्रमुख प्रचारक अंशू
  • माया मनी की संस्थापक और सीईओ सोनाली पॉल
  • रूप कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मंजू बजाज
  • माई फेमिली की वेलनेस उद्यमी और संस्थापक सलोनी
  • सर्टिफाइड हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट शगुफ्ता नसरीन
  • बेलराइज इंडस्ट्रीज कार्यकारी निदेशक सुप्रिया बडवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें