अमेरिका की ब्रिटनी ने हाथों को खंभे पर टिकाकर शीर्षासन की मुद्रा में खड़े होकर पैरों से तीर चलाया। 40.4 फिट दूर 5.5 इंच के गोले पर सही जगह निशाना भेद गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया। ब्रिटनी ने ये कारनामा 31 मार्च 2018 को किया था। ब्रिटनी का कहना है कि इस काम को करने के लिए कड़ी मेहनत, अथक प्रयास, एकाग्रता, बैलेंस और सही ट्रेनिंग के साथ शरीर में लचीलापन होना जरूरी है।
ब्रिटनी इस समय हॉलीवुड और लॉस वेगास में परफार्म करती हैं। वैसे ब्रिटनी से पहले इस रिकॉर्ड को दूसरे खिलाड़ियों ने भी बनाया था। 2012 में अर्जेंटीना की क्लोडिया गोमेज ने 18 फिट की दूरी तक निशाना साधा था। वहीं 2014 में कैलिफोर्निया की नैंसी सिपकर ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ 20 फिट तक निशाना साधा था।