गणतंत्र दिवस पर इस मौके के मिलने से भावना बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि आजतक उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड टीवी में देखी है। अब पहली बार इसमे भाग लेने का मौका मिला है। भावना को राफेल और सुखोई के साथ ही दूसरे लड़ाकू विमान उड़ाना भी पसंद है। इस गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना एलसीए तेजस, लाइट कॉमबैट हेलिकॉप्टर, रोहिणी राडार, आकाश मिसाइल और सुखोई 30 एमकेआई का प्रदर्शन करेगी।
भावना बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता इंजीनियर हैं जो रिफाइनरी टाउनशिप में कार्यरत हैं। फाइटर पायलट भावना की पढा़ई बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी हुई है। वहीं मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग बेंगलुरू के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से की है।