भावना कांत पहली महिला फाइटर पायलट होंगी जो गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली हैं। भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट दल शामिल की गई तीसरी महिला हैं। उन्हें पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में निकाली जाने वाली झांकी का वो हिस्सा होंगी जिसकी थीम है मेक इन इंडिया।