फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टचित्र कला के माध्यम से बनाई पहचान, ओडिशा की भाग्यश्री की प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Mon, 08 Feb 2021 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bhagyashree - फोटो : social media
विज्ञापन

मन की बात में प्रधानमंत्री ने ओडिशा की भाग्यश्री की कला की तारीफ की। पेटिंग आर्टिस्ट भाग्यश्री ने कभी सोचा भी नही होगा कि ये कला उन्हें खास पहचान दिलाएगी। 27 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा भाग्यश्री पट्टचित्र पेटिंग करने वाली आर्टिस्ट हैं। अपने हुनर से उन्होंने इस कला को भी आगे बढ़ाया है। 

विज्ञापन

बहुत कम उम्र से ही भाग्यश्री ने इस कला को सीखा था। पत्थरों पर पट्टचित्र बनाने में उन्हें महारत हासिल है। राउरकेला के स्टील सिटी में रहने वाली भाग्य श्री ने इसे अपना करियर बना लिया है। लॉक़डाउन के दौरान बॉटल्स, फ्यूज इलेक्ट्रिक बल्ब और प्लास्टिक की चीजों पर शानदार पेटिंग की।
विज्ञापन

वो बताती हैं कि पुरी के रघुराजपुर में टहलते समय उनकी रूचि इस कला में हुई। कॉलेज के रास्ते से आते हुए पत्थरों को घर ले आईं। फिर इनको साफ कर पट्टचित्र पेटिंग उकेरी। पेंटिंग बनाने के साथ ही भाग्यश्री इसकी वर्कशॉप भी लगाती हैं। जिसमे वो दूसरों को इस पेंटिंग के गुण सिखाती हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग्य श्री की कला की तारीफ करते हुए कहा था ''सुभाष बाबू की जयंती पर भाग्यश्री ने मुझे पत्थर पर की गई एक अनूठी श्रद्धांजलि दी। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं''। भाग्यश्री ने इस सराहना के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें