फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबाल खिलाड़ी ने कर दिखाया कमाल, विदेशी फुटबाल क्लब में शामिल होने वाली बनीं पहली महिला

Sat, 01 Feb 2020 06:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाला देवी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जिस तरह से भारत में पिछले कुछ सालों से महिला खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है वो काबिलेतारीफ है। वैसे तो महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन खेल में वो नित नए आयाम बनाती दिख रही हैं। पिछले दिनों ही सेलिंग वर्ल्ड कप में मेडल जीतने वाली नेत्रा कुमारन का नाम हर किसी की जुबान पर था। और एक बार फिर एक महिला फुटबाल खिलाड़ी ने उपलब्धि हासिल कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ये खिलाड़ी है बाला देवी।

विज्ञापन

 

29 वर्षीय बाला देवी ने स्कॉटलैंड के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी के साथ 18 महीने का करार किया है। बाला ने ये उपलब्धि अपने अथक परिश्रम के बाद पाई है। उन्होंने 2010 से टीम की ओर से 58 मैचों में 52 गोल दागे हैं। 

 
विज्ञापन

इसके साथ ही बाला देवी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। बाला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं। वह रेंजर्स की पहली एशियाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। बाला  भारतीय की महिला टीम की मौजूदा शीर्ष स्कोरर भी हैं। वह दक्षिण एशियाई की सबसे अधिक गोल करने वाली फुटबॉल खिलाड़ी हैं। 
बाला देवी ने 15 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। मणिपुर की रहने वाली बाला ने कहा कि ‘देश में महिला फुटबॉल जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उम्मीद है कि कई और युवा लड़कियां यूरोप में खेलने जाएंगी और भविष्य में राष्ट्रीय टीम में सुधार होगा।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें