फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Gaba: इंटरनेट उद्यमी और 'सोशल समोसा' की सह-संस्थापक अंकिता गाबा की सफलता की कहानी

Mon, 04 Apr 2022 04:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकिता गाबा - फोटो : facebook/ankitagaba
विज्ञापन

भारत में कई महिला उद्यमियों ने नवीनतम आईडिया और क्रिएटिवी के चलते देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। कई महिलाएं बिजनेस जगत में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ये महिलाएं न केवल कंपनी संभाल रही हैं, बल्कि हजारों-लाखों कर्मचारियों का भी नेतृत्व भी कर रही हैं। इन्हीं महिला उद्यमियों की लिस्ट में एक नाम है अंकिता गाबा का। अंकिता गाबा एक भारतीय बिजनेस महिला और इंटरनेट उद्यमी हैं। इंटरनेट उद्यमी से मतलब उस काम से हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से किया जाता है। सोशल मीडिया की दुनिया में अंकिता गाबा का नाम मशहूर है। अंकिता गाबा 'सोशल समोसा डाॅट काॅम की को-फाउंडर हैं। जानिए अंकिता गाबा के इंटरनेट उद्यमी बनने के सफर के बारे में।

विज्ञापन


अंकिता गाबा का बचपन और शिक्षा

अंकिता गाबा का जन्म 4 अप्रैल 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। अंकिता गाबा ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 2010 में अंकिता गाबा ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

अंकिता गाबा का करियर

पढ़ाई के दौरान ही जून 2007 में अंकिता गाबा ने अपनी पहली जॉब एक भारतीय सोशल मीडिया एजेंसी Superchooha में की। बात में साल 2008 में उन्होंने पीआर इंडस्ट्री से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। इस दौरान अंकिता गाबा ने कई हस्तियों और फिल्मों के लिए जनसंपर्क का प्रबंध किया। साल 2011 में अंकिता गाबा ने 'सोशल समोसा' नाम के एक सोशल मीडिया पोर्टल को लॉन्च किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है सोशल समोसा

सोशल समोसा वह इंटरनेट प्लेटफॉर्म या पोर्टल है जहां सोशल मीडिया से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इस पोर्टल को साल 2015 में अंकिता गाबा ने प्राइवेट इन्वेस्टर नाम की कंपनी को लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये में बेच दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें