फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: जो न्योते के बाद भी अयोध्या नहीं पहुंचे, उन्होंने कैसे किया रामलला का स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 04:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

Ram Mandir: कई हस्तियां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल नहीं हुई हैं। इनमें कांग्रेस नेतृत्व, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आदि का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली हस्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए देशभर से करीब आठ हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। इनमें उद्योग, सामाजिक, मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा नहीं बनेंगे। इनमें कांग्रेस नेतृत्व, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आदि का नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे लोगों ने कैसे रामलला का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 

राजनाथ सिंह ने दिल्ली के श्री सनातन धर्म मंदिर में की पूजा अर्चना

राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं गए हैं। राजनाथ सिंह ने दिल्ली के दरियागंज स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा अर्चना की। 
 
 

मंदिर में पूजा करते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्वस के अवसर पर देहरादून के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। 

दिल्ली के मंदिर में अमित शाह ने की पूजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूजा अर्चना की। 
 
 

हरदीप पुरी ने अपने आवास पर ही की पूजा अर्चना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अपने आवास पर ही पूजा अर्चना की। 
 

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में मौजूद रहे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की। 
 

केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा

तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्य की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 
 

केंद्रीय मंत्री ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आतिशबाजी कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई। 
 

रेल मंत्री बोले- यह एक गर्व का पल है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा 'यह एक गर्व का पल है और एक नए युग की शुरुआत है।'
 

येदियुरप्पा बोले- आज करोड़ों लोगों का इंतजार खत्म हुआ

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा बेंगलूरू में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा 'आज का दिन बहुत पवित्र है। करोडों लोगों का इंतजार खत्म हुआ। प्रधानमंत्री ने खुद राम मंदिर का उद्घाटन किया।'
 

अरविंद केजरीवाल भंडारों में हुए शामिल

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में कई जगह भंडारों में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने भंडारों में शामिल होते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
विज्ञापन

'भारत का सूर्योदय हुआ है'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुंबई में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा 'यह बहुत सौभाग्य की बात है कि हम ऐसे समय पैदा हुए, जब हम इतिहास बनते देख रहे हैं। भारत का सूर्योदय हुआ है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें