नारनौल में श्रीराम संकीर्तन शोभायात्रा प्रात 7 बजे धार्मिक रामलीला से प्रारंभ होकर मोहल्ला चांदूवाडा होते हुए बजाजा बाजार, राम रेडीमेड के सामने से पुल बाजार, महावीर चौक, नैना फतेह मंदिर, परशुराम चौक होते हुए वाल्मीकि चौक से रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान अनेक जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। वहीं, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ श्रद्धालुओं की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बजारों से गुजर रहे थे।
अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में भी अयोध्या जैसा रूप ले लिया है। पूरे जिला भर में श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं तो वही 750 से ज्यादा मंदिरों में सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा वह बंदरों का आयोजन किया जा रहा है हजारों लोग श्री राम के भजन प्रतियोग रहे हैं चारों ओर पूरा माहौल श्री राम में बना हुआ है।
धर्मानगर के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर श्री राम दरबार मंदिर मां भद्रकाली मंदिर सर्वेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य मंदिर में एलईडी लगाकर अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है तो वही श्री राम भक्तों के चेहरे खिले हुए हैं। जिला भर के हर मंदिर में भंडारा के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया जा रहा है तो वही हर्ष सेक्टर हर कॉलोनी वह हर गांव में जशन मनाया जा रहा है।
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोनीपत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्री सुंदरकांड के पाठ कराए जा रहे हैं। शहर व गांवों में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शोभायात्रा व झांकियां निकालकर भगवान श्री राम की आराधना की जा रही है। मंदिरों व विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की तरफ से भंडारों का आयोजन किया जा रह है।
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को मंदिरों में श्री सुंदरकांड पाठ किए गए। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में पंच कुंडीय श्री सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मेयर निखिल मदान ने किया। इस यज्ञ के दौरान रामलीला ग्राउंड में 5 हवन कुंड लगाए गए। गांव ताजपुर में सरपंच सुदेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें श्रद्धालु बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। शहर में जगह-जगह अयोध्या से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसे देखने को लिए श्रद्धालु एकजुट हो रहे हैं।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 17 में श्रीराम सेवा दल, जेसीआई क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी व थानेसर विधायक सुभाष सुधा मौजूद रहे। यहां अयोध्या से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाई गई तो वहीं हरियाणा कला केंद्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।