फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : श्रीलंका तक पग यात्रा...दो देश, 10 राज्य; 15 हजार किमी तक राम के आदर्शों का प्रचार

Fri, 19 Jan 2024 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा आलोक कुमार त्रिपाठी, अयोध्या

सार

यह यात्रा अयोध्या से शुरू होकर श्रीलंका जाएगी और लौटकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पूर्ण होगी। दो देश, 10 राज्य, 25 जिलों के दो सौ स्थानों से गुजरते हुए श्रद्धालु 15 हजार किमी की दूरी तय करेंगे। राम वन पथ गमन मार्ग पर निकलने वाली यात्रा का श्रीगणेश गोस्वामी तुलसीदास के संकटमोचन महाराज के आशीर्वाद के साथ आरंभ होगी।
विज्ञापन
श्रीराम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही श्रीराम पग यात्रा भी आरंभ होगी। यह यात्रा अयोध्या से शुरू होकर श्रीलंका जाएगी और लौटकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पूर्ण होगी। दो देश, 10 राज्य, 25 जिलों के दो सौ स्थानों से गुजरते हुए श्रद्धालु 15 हजार किमी की दूरी तय करेंगे। राम वन पथ गमन मार्ग पर निकलने वाली यात्रा का श्रीगणेश गोस्वामी तुलसीदास के संकटमोचन महाराज के आशीर्वाद के साथ आरंभ होगी।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुरू होगी यात्रा
श्रीराम पग यात्रा की शुरुआत दो फरवरी से होगी। 45 दिनों तक चलने वाली यात्रा अयोध्या से शुरू होकर शृंगवेरपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, सतना, नागपुर, नासिक, कर्नाटक, लेपाक्षी, तमिलनाडु, मदुरै होते हुए 17 मार्च को श्रीलंका पहुंचेगी। वापसी में श्रीलंका से मदुरै, बंगलूरू, मुंबई, वडोदरा, सोमनाथ, अहमदाबाद, जयपुर, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचकर पूर्ण होगी। 

  • यात्रा के संयोजक ब्रह्मराष्ट्र एकम के अध्यक्ष सचिन मिश्र ने बताया कि प्रभु राम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार को जन-जन के साथ ही दुनिया तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान राम ने जिन-जिन स्थानों पर निवास किया था, उन जगहों पर झांकियां भी निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें