फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : बंदियों के भी श्रीराम...75 जेलों से 51 हजार दीपक और 40 हजार रामध्वज पहुंचेंगे अयोध्या

Fri, 19 Jan 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल दुबे, अयोध्या

सार

उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। गाय के गोबर से बने 51 हजार दीपक अलग-अलग जेलों से अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नोएडा जेल के कैदियों ने एलईडी दीपक बनाये हैं। ये पानी डालने से जलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के यज्ञ में हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। गाय के गोबर से बने 51 हजार दीपक अलग-अलग जेलों से अयोध्या पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कानपुर, फतेहगढ़ समेत अन्य जेलों में बंदियों ने रामध्वज तैयार किए हैं। इनकी संख्या करीब 40 हजार है और नोएडा जेल के बंदियों ने एक हजार एलईडी दीपक तैयार कर अयोध्या भेजे हैं। बाराबंकी जेल में भगवा रामनामी झोला तैयार किया गया है।

बंदी और कैदियों में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। कई जेलों में कैदी उस दिन व्रत भी रख रहे हैं। सभी जेलों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मवीर प्रजापति, यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें