फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: PM के स्वागत से अयोध्या को लेकर पूर्व की सरकारों के रवैये तक, इकबाल अंसारी ने हर सवाल के दिए जवाब

Mon, 08 Jan 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर किए गए सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश के पीएम हैं और अयोध्या में वो हमारे मेहमान हैं।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने को आतुर है। अयोध्या ही नहीं देश का हर नागरिक इस सुअवसर की प्रतीक्षा में है। इस बीच अमर उजाला की टीम ने अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी से विशेष बातचीत की। उनसे 30 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान स्वागत में उनकी ओर से की गई पुष्प वर्षा समेत कई सवाल किए गए।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर किए गए सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश के पीएम हैं और अयोध्या में वो हमारे मेहमान हैं। आए हुए मेहमानों का स्वागत करना हमारा धर्म और फर्ज है। अतिथि सत्कार की परंपरा के तहत पुष्प वर्षा की। जब इंसान दुनिया में आया है तब न जात है न धर्म है, पहले वो इंसान है। इंसानों में जब इंसानियत रहेगी तो भाई-चारा भी रहेगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री का स्वागत करने के सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री अयोध्या आएंगे हमारी ओर से उनका स्वागत है और आगे भी रहेगा। फूलों से फिर उनका स्वागत होगा।

22 जनवरी को अपनी मौजूदगी को लेकर इकबाल अंसारी का जवाब
22 जनवरी को अपनी मौजूदगी को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा कि हम अपने घर पर रहेंगे और प्रधानमंत्री अगर हमारे घर से गुजरेंगे तो उनका स्वागत करेंगे। साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरे देश के मुसलमान ने सम्मान किया। हिंदुस्तान के मुसलमानों ने इस आदेश का स्वागत किया। कोर्ट ने फैसला किया, हम इस देश के निवासी हैं, कानून का सम्मान करते हैं। अब कोई चीज बची नहीं है। पीएम मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, जब-जब अयोध्या आएंगे तब-तब उनका स्वागत है। 

अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब: इकबाल अंसारी
अयोध्या को लेकर बाहर से जो लोगों में दूराव का नजरिया है यहां नहीं दिखता, उस लिहाज से अयोध्या के मयाने क्या हैं? इस सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्मनगरी है, सारे धर्म और जात के लोग हैं। अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है। साथ ही उन्होंने अपील भी कि लोगों को धर्म के आधार पर नहीं लड़ना चाहिए। 

भाजपा सरकार के विकास को सराहा
अयोध्या के विकास को लेकर सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि विकास का काम जो हुआ वो बेहतर है। जो कमियां थीं उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने दूर किया। अयोध्या में जो बदलाव हो रहे वो अच्छा हैं। बहुत सी सरकारें आईं लेकिन उन्होंने अयोध्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। मुकदमा एक अलग मामला था, लेकिन उन्होने अयोध्या के विकास पर ध्यान नहीं दिया। मौजूदा सरकार आई और उसने विकास करके दिखाया। 
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर पहले की सरकारों ने की राजनीति: अंसारी
साथ ही इकबाल अंसारी ने कहा कि पहले की सरकारों ने राजनीति के मुद्दे की आड़ लेकर अयोध्या का वैसा विकास नहीं हुआ जो हो सकता था और अब वो विकास हो रहा है। अयोध्या में कांग्रेस की सरकार कई दिन रही। लेकिन उनका एक पत्थर नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें