फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : पीओके की मुक्ति के लिए हनुमान जी को अर्पित करेंगे सवा करोड़ आहूतियां, मुक्ति यज्ञ आज से

Sun, 14 Jan 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला विशेष टीम, अयोध्या

सार

यज्ञ की शुरुआत तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। हुनमानजी को सवा करोड़ आहूतियां अर्पित कर पीओके की मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।
 
विज्ञापन
यज्ञ की शुरुआत तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या धाम से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की मुक्ति के लिए रविवार से यज्ञ शुरू हो रहा है। यज्ञ की शुरुआत तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। हुनमानजी को सवा करोड़ आहूतियां अर्पित कर पीओके की मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।

विज्ञापन


पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ का आयोजन श्री तुलसीपीठ सेवा न्यास एवं रामानंद मिशन चित्रकूट की ओर से किया जा रहा है। यज्ञ के संयोजक संदीप सिंह ने बताया कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के निर्देशानुसार 14 से 22 जनवरी तक होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से यजमान पहुंच रहे हैं।

पहले दिन स्वामी रामभद्राचार्य महाराज संकल्प दिलाएंगे और उनका 75वां जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। नौ दिन तक स्वामी रामभद्राचार्य महाराज रामकथा सुनाएंगे। इसमें बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बालक योगेश्वर दास और आचार्य रामचंद्रदास भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मालिनी अवस्थी, हेमा मालिनी, कुमार विश्वास व आशुतोष राणा देंगे प्रस्तुतियां
हनुमन महायज्ञ के दौरान नौ दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इनमें मालिनी अवस्थी, हेमा मालिनी, कुमार विश्वास, मनोज मुंतशिर शुक्ला, आशुतोष राणा, कंगना रनौत, जुबिन नौटियाल, रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, अनूप जलोटा, कन्हैया मित्तल, बी प्राक, सुनील जोगी, मधु श्री, विशाल मिश्रा, नलिनी कमलिनी, अनामिका जैन अंबर, स्वाति मिश्रा और माधुरी मधुकर झा की प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें