श्री शक्ति मंदिर के संचालक संतोष पाठक का कहना है कि अयोध्या में भगवान राम के दिव्य भव्य मंदिर प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली ही नहीं पूरे देश में भव्य आयोजन किया जा रहा है। 495 वर्षो के सतत संघर्ष व लाखों राम भक्तों के बलिदान के पश्चात राम का प्रवेश अपने मंदिर में हो रहा है। लिहाजा ऋषि मनीषियों के आदेश के अनुसार सामूहिक रूप से इस धार्मिक काम को अपने-अपने निकटतम मंदिर में पहुंचकर देखें। हनुमान चालिसा का 2100 पाठ करने का का भी संकल्प लिया जाएगा। वहीं नेहरू प्लेस विश्व हिंदू परिषद कालकाजी के जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने का कहना है कि 108 कुंड में हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या से 108 पंडितों को इस हवन के लिए आमंत्रित किया गया है।
अयोध्या कार्यक्रम प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया
अयोध्या रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का धूम विदेशों में भी है। इसे लेकर एक वर्चुअल बैठक भी हुई, जिसमें प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। भाजपा प्रवासी व विदेश विभाग पूर्व संयोजक डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में 58 देशों के 95 प्रवासी भारतीय नेता जुड़े। सबने अपने-अपने देश व नगरों में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतीष्ठा कार्यक्रमों को सांझा किया। वर्चुअल बैठक ढाई घंटे तक चली। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद संरक्षक दिनेश चंद्र का मार्गदर्शन सभी को मिला। बैठक में फिजी के उप प्रधानमंत्री प्रो. बिमान प्रसाद, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पाकिस्तान हिन्दू फोरम अध्यक्ष डॉ. जयपाल छाबड़िया सहित अनेक प्रवासियों ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का संकल्प दोहराया।