बैठक में गौरीशंकर मंदिर चांदनी चौक के अध्यक्ष गोपाल सेठ एवं कोषाध्यक्ष बलराम गर्ग के अलावा विभिन्न रामलीला कमेटी के पदाधिकारी जत्थेदार अवतार सिंह, महेन्द्र नागपाल, सुरेश बिन्दल, प्रवीण शंकर कपूर, श्याम अग्रवाल आदि भी मौजूद थे।
प्राण प्रतिष्ठा...भगवान राम के रंग में रंगी दिल्ली
अयोध्या में 22 जनवरी होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी भगवान राम के रंग में रंगनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में सम्पूर्णा नामक संस्था ने रविवार को लोधी गार्डन में राम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों व बड़ों ने भाग लिया और करीब सौ बच्चे भगवान राम और देवियों के पोशाकों में सजकर आए, इसमें अनाथालयों और विशेष घरों में रहने वाले बच्चे भी शामिल थे।
इस मौके पर तीन श्रेणी में बांटी गई प्रतियोगिता में बच्चों व बड़ों ने मेरे प्रभु राम विषय पर अपनी भावनाएं चित्रकला के माध्यम से व्यक्त की। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों व बड़ों को पुरस्कार मिले, और प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके लावा लोधी गार्डन के चारों ओर जय श्री राम करती हुई रैली भी निकाली गई। संस्था की प्रमुख शोभा विजेंद्र ने बताया कि विशेष अभियान के तहत प्रत्येक घर, दुकान, संस्थान पर शाम को छह बजे 11 दीपक जलाने का अनुरोध किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि राजधानी में एक करोड़ और 11 हजार दीपक जलाए जाएं।