फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या जाने के लिए कौशांबी डिपो पर 20 बस रिजर्व, जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी संख्या

Fri, 29 Dec 2023 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि कौशांबी बस अड्डा से गोरखपुर के लिए 30 बसो का संचालन होता है। यह बसें अयोध्या के रास्ते होकर जाती हैं। इन बसों के साथ 20 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए 20 बसों को रिजर्व में रखा है। यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसो की संख्या को बढ़ाया भी जाएगा। 

विज्ञापन


गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि कौशांबी बस अड्डा से गोरखपुर के लिए 30 बसो का संचालन होता है। यह बसें अयोध्या के रास्ते होकर जाती हैं। इन बसों के साथ 20 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया की अयोध्या जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अभी आनलाइन टिकट बुक नहीं हुआ है। यात्री आनलाइन सहित ऑफलाइन टिकट ले सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें