फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में युवकों का तांडव, ट्रेनों में हुड़दंग

Sun, 01 Jun 2014 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को राजस्थान पुलिस के लिए आयोजित भर्ती में आए युवकों ने कुछ ऐसा हुड़दंग मचाया कि आम लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती के लिए आए युवकों ने जगह-जगह ट्रेनों को रोका और अपनी जान की परवाह किए बगैर ट्रेन में जमकर हंगामा किया।

इसके साथ ही इन युवकों ने रिजर्व कोचों सफर किया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जीआरपीएफ और आरपीएफ दिखी असहाय

भर्ती के लिए जयपुर पहुंचने वाले इन युवकों के सामने जीआरपीएफ और आरपीएफ के जवान भी असहाय नजर आए।

जोधपुर और अजमेर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर युवकों ने घंटो उत्पात किए जिसे प्रशासन बड़ी मशक्त के साथ संभाल सका।

जानकारी के अनुसार युवकों के इस उत्पात से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन

5 लाख युवकों के लिए चलीं थीं स्पेशल ट्रेनें

रेलवे विभाग इस मामले पर कहना है कि उनकी ओर से भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्‍था की गई थी।

इसके अलावा लोगों से रिजर्व कोचों में सफर न करने की अपील की जा रही थी जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार भर्ती में करीब 5 लाख युवकों के शामिल होले का अनुमान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें