फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: इंदिरा गांधी नहर में पानी पीने गया युवक डूबा, पांच दिन बाद बाहर निकाला गया शव

Tue, 08 Mar 2022 01:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीकानेर के इंदिरा गांधी नहर के मुख्य कैनाल में एक युवक डूब गया। नहर के पास युवक के पड़े कपड़े और चप्पल से उसके डूबने का पता चला। 
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नहर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर की आरडी 750 मुख्य नहर में एक पानी पीने के लिए युवक उतरा था। पैर फिसलने के कारण युवक नहर में डूब गया। युवक की शव को पांच दिन बाद सोमवार को निकाला जा सका है।  

विज्ञापन


पूगल थानाधिकारी महेश कुमार शीला ने बताया कि युवक इमीचंद 750 आरडी आईजीएनपी मुख्य कैनाल पर पानी पीने के लिए उतरा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। लोगों को नहर के पास युवक के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले। लोगों ने आसपास पता लगाया तो उक्त युवक की पहचान इमीचंद निवासी अमरपुरा के रूप में हुई। नहर के पास उसके कपड़े और  चप्पल मिलने पर आशंका जताई गई कि वो नहर में गिर गया है। 

रेस्क्यू टीम 5 दिन से युवक को नहर में तलाश रही थी। सोमवार की देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली और युवक का शव जाल में फंस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें