फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोडिंग रिक्शे से शव पहुंचाया अस्पताल, एंबुलेंस तक नहीं मिली

Fri, 17 Nov 2023 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

वैर थाना पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं था तो वहां से निकल रहे एक लोडिंग बाइक को रोका और उसमें शव को रखकर वैर अस्पताल की मोर्चरी के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
शव को रिक्शे में डालकर ले जाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के वैर थाना इलाके से एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करवा पाई, जिससे शव को मोर्चरी तक ले जाया जा सके। बाद में शव को लोडिंग रिक्शे पर रखकर  अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


वैर थाना पुलिस ने बताया- सूचना मिली कि बयाना रोड़ पर अस्तल वाले हनुमान जी के मंदिर के पास एक शव सड़क पर पड़ा हुआ है। शव के पास एक बाइक भी पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई कुछ नहीं मिला। 

पुलिस के पास शव को अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं था तो वहां से निकल रहे एक लोडिंग बाइक को रोका और उसमें शव को रखकर वैर अस्पताल की मोर्चरी के लिए पहुंचाया। बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जब पुलिसकर्मी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें