फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहब्बत का असर: गर्लफ्रेंड की जिद पर तोड़ा दुकान का ताला, चोरी कर लीं 700 चॉकलेट

Sat, 06 Mar 2021 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के चित्रकूट नगर के एक प्रेमी की ऐसी कहानी सामने आई है जिसकी करतूत जानकर सब हैरान हैं। दरअसल अविनाश नामक युवक देर रात अपनी गर्लफ्रेंड की चॉकलेट खाने की जिद को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा कर बैठा कि अब वह जेल की हवा खा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक की गर्लफ्रेंड ने देर रात चॉकलेट खाने की जिद की जिसे पूरा करने के लिए अविनाश ने रात में सड़क पर दुकान तलाशने लगा लेकिन जब उसे निराशा हाथ लगी तो उसने दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की चॉकलेट चुरा ली।

700 चॉकलेट चोरी, पुलिस ने 695 किए जब्त
दुकानदार के अनुसार उसके 700 चॉकलेट चोरी हुए हैं। अविनाश चित्रकूट नगर का ही रहने वाला है। उसे इस फ्रिज के दुकान में रखे होने की भी पहले से जानकारी थी। पुलिस ने चॉकलेट जब्त की तो उसकी संख्या पांच कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा
फ्रीज में 5 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की करीब 700 चॉकलेट थी, जाे चाेरी हाे गईं। आरोपियों ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें