फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हाथी दिवस: जयपुर के हाथी गांव में हुआ खास आयोजन, सज-धजकर रैंप पर उतरे हाथी, सूरीनाम की राजदूत रहीं मौजूद

Thu, 13 Aug 2026 07:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विश्व हाथी दिवस पर आमेर के हाथी गांव में हाथियों की खास रैंप वॉक और फ्रूट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। पारंपरिक साज-सज्जा में सजे हाथियों ने सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम में सूरीनाम की राजदूत नामित हनीशा जयराम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रैंप पर उतरे सजे-धजे हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को आमेर स्थित हाथी गांव में खास आयोजन किया गया। पारंपरिक आभूषणों और साज-सज्जा से सजे हाथियों ने यहां हुई रैंप वॉक में हिस्सा लिया। इसके बाद हाथियों को फलों की दावत भी दी गई। कार्यक्रम में भारत में सूरीनाम की राजदूत-नामित हनीशा जयराम भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुभव को लेकर पूछे गए सवाल पर हनीशा जयराम ने कहा कि यह उनके लिए ऐसी याद है, जो हमेशा उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि वह भारत में मिले इस अनुभव को सूरीनाम के लोगों के साथ भी साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह जानवरों के साथ भी अच्छी आदतों और परंपराओं का उत्सव मनाया जाता है, वह अनुभव बेहद खास है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बांसवाड़ा में टायर जलाए
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि उन्होंने हाथियों की समझदारी के बारे में हमेशा सुना था लेकिन हाथी गांव में उन्हें इसे करीब से देखने का मौका मिला। उन्हें लगा था कि हाथी शायद सिर्फ सामने से गुजरेंगे, लेकिन हाथियों ने जिस तरह पूरे आयोजन में भाग लिया, उससे वे काफी प्रभावित हुईं।

विश्व हाथी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के हाथी संरक्षण प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथियों का घर भारत है। उन्होंने हाथियों को भारत की पारिस्थितिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में 33 हाथी अभयारण्य हैं, जो हाथियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ उनके दीर्घकालिक संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


हाथियों के संरक्षण पर जागरूकता का संदेश
गौरतलब है कि हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण और उनके सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। भारत में हाथियों के संरक्षण के लिए आवास का नुकसान, जंगलों का विखंडन, अवैध शिकार, वन्यजीवों के अवैध व्यापार और मानव-हाथी संघर्ष जैसी चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें