फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मानसून मेहरबान: त्रिवेणी का जलस्तर बढ़ा, सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त से मिलेगी राहत

Thu, 13 Aug 2026 06:41 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून सक्रिय है। बीसलपुर बांध को पानी देने वाली त्रिवेणी नदी में इस सीजन पहली बार पानी की आवक शुरू हुई है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
बीसलपुर बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में उदयपुर के सेमारी में सबसे ज्यादा 185 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सलूंबर में 143, लसाड़िया में 133, झालड़ा में 115, सराड़ा में 110, झाड़ोल में 123, फलासिया में 115 और कोटड़ा में 110 मिलीमीटर बारिश हुई।

जयपुर समेत कई जिलों में झमाझम

विज्ञापन

बुधवार को टोंक, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, जोधपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और सवाई माधोपुर में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर, झालावाड़, धौलपुर, दौसा और बूंदी समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

जयपुर में भी बुधवार को एक इंच से अधिक पानी बरसा। एयरपोर्ट पर 29 मिलीमीटर और जेएलएन मार्ग पर दोपहर से शाम तक 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढें- Rajasthan: युवक की दिनदहाड़े हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

बीसलपुर की त्रिवेणी नदी में पहली बार पानी का बहाव

विज्ञापन

अच्छी बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन में पहली बार बहती नजर आई। नदी का जलस्तर तीन मीटर से ऊपर पहुंच गया है। वहीं धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। नदी खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद प्रशासन ने चंबल से सटे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

बारिश से 5 डिग्री तक गिरा तापमान
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और सिरोही में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बीकानेर में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में राहत के संकेत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ होने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों को भारी बारिश वाले क्षेत्रों, नदियों और जलभराव वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें