फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: जंगली भालू ने किया महिला पर हमला, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत हुई मौत

Sun, 01 Dec 2024 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali News: पाली में रविवार सुबह जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां तोड़ने गई महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के सिरियारी के निकट जूनी फुलाद निवासी संतोष (35) पत्नी रामसिंह रावत रविवार सुबह पर्वत सिंह की धुनी के निकट जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां लेने गई थी। टहनियां तोड़ते वक्त अचानक इस महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और जब वह चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय निवासी  महिला की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक भालू वहां से भाग चुका था।

विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत
हमले के दौरान जंगली भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया, जिसके चलते उसे  गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया।  बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

बेटे की बची जान
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त मृतका का 8 वर्षीय पुत्र भी कुछ ही दूरी पर मौजूद था जो भालू की आवाज सुनकर वहां से भाग गया जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें