राजस्थान में भीषण ठंड पड़ रही है। चूरू, सीकर, फतेहपुर, माउंट आबू, करौली, चित्तौड़गढ़ तापमान माइनस में है। पाला पड़ रहा है और बर्फ जमाने वाली सर्दी पड़ रही है। बाकी शहरों में भी ठिठुरन वाली सर्दी है, लेकिन जल्द ही इस सर्दी से प्रदेश को राहत मिलने वाली है।
19 जनवरी से तापमान में गिरावट होगी
मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ इंडिया के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे राजस्थान समेत मध्य भारत में बफीर्ली हवाओं का दौर रुक जाएगा। पाला और बर्फ जमाने वाली सर्दी भी रुक जाएगी। 19 जनवरी से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। इनके प्रभाव से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से पंजाब होकर प्रदेश में आने वाली सर्द हवाएं थम जाएंगी। इस कारण राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्सों में तापमान बढ़ने लगेगा। लोगों को कंपकंपाती ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।
छाया कोहरा
- फोटो : Amar Ujala Digital
23 जनवरी से मावठ की बारिश के आसार
23 से बनेगा एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जो उत्तर भारत में एक्टिव होगा। इससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में तेज बर्फबारी होगी। साथ ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस सिस्टम से मध्य भारत के कई हिस्सों में मावठ की बारिश होगी।
24 से 25 जनवरी इन जिलों में होगी मावठ की बारिश
रबी की फसलों के लिए अमृत माने जाने वाली मावठ राजस्थान में 23 से 25 जनवरी के बीच हो सकती है। भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में इस दौरान अच्छी बारिश हो सकती है। इस बारिश से जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, धौलपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू बेल्ट में दिन के तामपान में गिरावट होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
26 जनवरी से आसमान साफ होगा, माइनस में नहीं जाएगा तापमान
26 से बादल छंट जाएंगे और आसमान साफ हो जाएगा। मवाठ के बाद ठंडक एक-दो दिन रहेगी। पूरे राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम साफ होगा और फिर से उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी, लेकिन कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी, क्योंकि पीक सीजन निकल चुका होगा। न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं जाएगा।