फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में सामने आ रहा था पति, महिला ने आशिक संग कर दी हत्या

Wed, 12 Oct 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
जयपुर पुलिस ने 34 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार किया है। मृतक का शव सोमवार को टोंक फाटक फ्लाइओवर के नजदीक खादी ग्रामोद्योग की दीवार के सहारे से पड़ा मिला था। पुलिस ने बताया कि संबंधों में रोड़ा बनने पर महिला ने आशिक के साथ मिलकर पति का कत्ल करवा दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को नन्नू लाल गुर्जर का शव टोंक फाटक फ्लाइओवर के निकट पड़ा मिला था। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को बाइक पर रखकर सड़क किनारे फेंक दिया था। 

शुरूआती जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस ने हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके आशिक के साथ ही एक साथी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने नन्नू लाल की पत्नी आशा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में खुला हत्या का राज

जयपुर ईस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नन्नू और उसकी बीवी के बीच वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं ‌थे। वह रोज शाम को सात बजे तक ही अपने घर पहुंचता था। 

पुलिस को यह भी पता चला कि उसकी पत्नी का तीन साल से अलवर निवासी रामअवतार मीणा से अवैध संबंध हैं। इस पर हमने रामअवतार को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद आशा देवी से भी पूछताछ की गई। थोड़ी सी सख्ती में ही दोनों टूट गए और नन्नू लाल की हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

आशा देवी ने बताया कि वह नन्नू लाल को अलग स्‍थान पर ले गए और वहां सिर पर बेसबाल मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मीणा और उसके दोस्त ने शव को बाइक पर रखा और टोंक फाटक एरिया पर फेंककर चले आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें