फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट मध्यप्रदेश की जगह राजस्थान में कर आए चुनाव प्रचार

Sun, 25 Nov 2018 12:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट मध्यप्रदेश के सुसनेर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन इस बीच उनका हेलिकॉप्टर भटका गया। दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट का हेलिकॉप्टर राजस्थान पहुंच गया। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह रही कि मध्यप्रदेश की सीमा पार कर जब हेलिकॉप्टर राजस्थान पहुंच गया तो वहां लोगों की भीड़ देखकर पायलट ने उसे वहीं उतार दिया। यही नहीं दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट ने वहां मौजूद लोगों के बीच चुनावी भाषण दे दिया और कांग्रेस को वोट करने की अपील कर दी। 
विज्ञापन


राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें