फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बाड़मेर दौरे पर, बिट्स पिलानी में किया पौधरोपण, गुड़ामालानी भी जाएंगे

Wed, 27 Sep 2023 02:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार करीब 12 बजे झुंझुनूं के पिलानी पहुंचे। जहां  बिट्स पिलानी में उन्होंने पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिट्स पिलानी में किया पौधरोपण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान दौरे पर हैं। वे बाड़मेर-बालोतरा जाएंगे और गुड़ामालानी में राष्ट्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद शाम 4.30 बजे बालोतरा के आसोतरा गांव स्थित बृह्मधाम में दर्शन और पूजा अर्चना कर बृह्मधाम  गादीपति संत तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनूं के  पिलानी पहुंचे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बिट्स पिलानी में पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। 



इधर, उपराष्ट्रपति के बाड़मेर-बालोतरा दौरे को लेकर  जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था को लेकर जोधपुर रेंज IG जयनारायण शेर ने मंगलवार को सभास्थल और आसोतरा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर गुड़ामालानी कृषि अनुसंधान केंद्र के पास व बालोतरा के आसोतरा मंदिर के पास हेलीपेड तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन की टीमें ने शाम को  दौरे को लेकर रिहर्सल किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी साथ मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें