उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिट्स पिलानी में किया पौधरोपण।
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान दौरे पर हैं। वे बाड़मेर-बालोतरा जाएंगे और गुड़ामालानी में राष्ट्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद शाम 4.30 बजे बालोतरा के आसोतरा गांव स्थित बृह्मधाम में दर्शन और पूजा अर्चना कर बृह्मधाम गादीपति संत तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद लेंगे।
इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनूं के पिलानी पहुंचे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बिट्स पिलानी में पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।
इधर, उपराष्ट्रपति के बाड़मेर-बालोतरा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था को लेकर जोधपुर रेंज IG जयनारायण शेर ने मंगलवार को सभास्थल और आसोतरा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर गुड़ामालानी कृषि अनुसंधान केंद्र के पास व बालोतरा के आसोतरा मंदिर के पास हेलीपेड तैयार किए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन की टीमें ने शाम को दौरे को लेकर रिहर्सल किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी साथ मौजूद रहेंगे।