विश्व हिंदू परिषद ( वीएचपी ) के नेता आचार्य धर्मेंद्र ने कहा है कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश नहीं बल्कि दूश्मन देश है। उन्हें ने कहा कि पाकिस्तान के पर परमाणु बम गिर देना चाहिए। राजस्थान के कोटा में मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र ने ये बात कही।
धर्मेंद्र ने कहा कि हर दिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफयर को उल्लंघन किया जाता है, इसलिए शांति और स्थिरिता के लिए भारत को पाकिस्तान पर परमाणु बम छोड़ देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान को बँटवारा कराने के लिए गांधी जी जिम्मेदार हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और स्वतंत्रता सेनानी अश्फाक़ुला खान का उल्लेख करते हुए वीएचपी नेता ने कहा कि भारत के इन मुस्लिम लोगों में देशभक्ती कम नहीं थी।
इतना ही नहीं आचार्य धर्मेंद्र मोदी सरकार पर बरसे, उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर सत्ता में आयी मोदी सरकार स्वच्छता और घरों में शौचालय जैसे मुद्दों में उलझकर रह गई है। वीएचपी नेता का यह पहला ऐसे विवादित बयान नहीं है। इससे पहले भी वह ऐसी बयानबाजी कर चुके हैं।