भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को विधानसभा के मुख्य द्वार पर अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
पहले माना जा रहा था कि कुछ विधायक उनके साथ मंत्री पद की भी शपथ ले सकते हैं। जनपथ पर होनेवाले इस कार्यक्रम को जनता भी देख सकेगी।
वसुंधरा राजे के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी हो गईं। मंत्रीमण्डल का गठन जनवरी में होने की सम्भाना है।
राजे की ताजपोशी वाले समारोह में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, रमन सिंह, प्रकाश सिंह बादल, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद, मुखतार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, उमा भारती, अमित शाह, कलराज मिश्र, सौदान सिंह, प्रतिभा आडवाणी, उद्धव व राज ठाकरे आदि शामिल होंगे।