राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा द्वारा नया चेहरा लाने की चर्चाओं के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही होंगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगला चुनाव भी पिछले चुनाव की तरह वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा में नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई मतभेद नहीं है। दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए खन्ना ने कहा कि नेतृत्व के बदलाव को लेकर पार्टी आलाकमान में कोई चर्चा नहीं है। वहीं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी कहा कि अगले चुनाव में वसुंधरा राजे ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगी।