फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के द्वार पर वसुंधरा की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का नाम है- 'सरकार आपके द्वार'। इस कार्यक्रम के द्वारा सीएम जनता की परेशानियों ने रूबरू होना चाहती हैं।
विज्ञापन


वसुंधरा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,"आजादी के बाद 66 वर्षों में अब तक सरकार जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाई या जो लोग सरकार तक अपनी पहुंच नहीं बना पाये, आखिरी छोर पर बैठे ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की पहुंच बनाने के साथ ही सरकार और जनता के बीच की इस दूरी को पाटने के लिए हमने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है।"

फेसबुक का इस्तेमाल

आजकल मुख्यमंत्री फेसबुक पेज पर काफी सक्रिय दिखाई देती हैं। अपनी पोस्ट के माध्यम से वह जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देती हैं और सुझाव मांगती हैं।

वसुंधरा के फेसबुक पेज से 2.3 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं। लोकसभा चुनाव के वक्त भी वह फेसबुक का भरपूर इस्तेमाल करती थीं।
विज्ञापन

पहली बैठक बीकानेर में

मुख्समंत्री वसुंधरा ने फेसबुक पर कहा कि,"सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की पहली बैठक को सम्बोधित कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह जनता की समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कमिटमेंट के साथ काम करें।"

उन्होंने आगे लिखा कि,"संभागीय स्तर पर जनसुनवाई और केबिनेट बैठक का कार्यक्रम जनता में विश्वास कायम रखने का अभिनव प्रयोग है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें