राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने आम बजट की तारीफ करते हुए उसे प्रगतिशील बताया है।
बजट में राजस्थान के लिए कृषि विश्वविद्यालय और अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है।
राजस्थान समेत तमाम बीजेपी शासित राज्यों ने बजट की तारीफ की है। वसुंधरा राजे ने भी फेसबुक पर राजस्थान के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया है।
वसुंधरा राजे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और सरकार की गतिविधियों से जनता को वाकिफ कराती रहती हैं। यही नहीं वह अपनी राय और बात रखने के लिए भी सोशल नेटवर्किंग साइटों का सहारा लेती हैं।