फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: दोस्त के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, लंबे वक्त से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 09:39 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Crime News: उदयपुर पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले वांछित बदमाश हसन खान को गिरफ्तार किया है। उसका साथी पहले ही हथियारों के साथ पकड़ा गया था। गिरफ्तारी से साजिश का पर्दाफाश हुआ है और पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त के विरोधी की हत्या की योजना बना रहा था। आरोपी हसन खान उर्फ हसु पुत्र गुड्डू के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

 
साथी की गिरफ्तारी से खुली साजिश
थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि हसन और उसका साथी मोहम्मद ताहिर उर्फ ताहिर अहमद ने अवैध हथियारों की व्यवस्था कर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस को 2 जुलाई को सूचना मिली थी कि ताहिर अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ विरोधी की हत्या की फिराक में घूम रहा है। सवीना थाना पुलिस ने दबिश देकर ताहिर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में ताहिर ने हथियार हसन से लेने और हत्या की योजना का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?
विज्ञापन

 
हसन की गिरफ्तारी से साजिश का पर्दाफाश
ताहिर की गिरफ्तारी के बाद से हसन फरार था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और तलाश के बाद आखिरकार वह भी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि हसन आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन

 
पुलिस की सख्त निगरानी
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा कि शहर में सक्रिय अपराधियों और उनके गिरोह पर पुलिस लगातार नजर रख रही है और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। फिलहाल हसन से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और संभावित वारदातों का खुलासा हो सके।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से बच्चों की मौत मामला: खांसी की दवा Dextromethorphan को सरकार ने दी क्लीन चिट, भरतपुर में एक और मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें