उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। वार्ड पंच के 2459 पदों पर वोटिंग हुई ।
उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले की 10 पंचायत समितियों की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड पंच के 2459 पदों के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और रात 9 बजे बाद चुनाव परिणाम आने लगेंगे।
पहले चरण में गांवों की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। अनारक्षित सीटों पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है।
झाड़ोल: 34 सरपंच, 264 वार्ड पंच
फलासिया: 35 सरपंच, 277 वार्ड पंच
ओगणा: 24 सरपंच, 176 वार्ड पंच
गिर्वा: 27 सरपंच, 229 वार्ड पंच
नाई: 20 सरपंच, 166 वार्ड पंच
मावली: 29 सरपंच, 285 वार्ड पंच
घासा: 26 सरपंच, 260 वार्ड पंच
वल्लभनगर: 28 सरपंच, 270 वार्ड पंच
भींडर: 32 सरपंच, 308 वार्ड पंच
कुराबड़: 29 सरपंच, 227 वार्ड पंच
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों और ग्रामीणों की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी रहेंगी। रात 9 बजे बाद नतीजे आने शुरू होने की उम्मीद है।