फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फिर सुनवाई टली, अब कल एडीजे-3 कोर्ट में होगा फैसला

Mon, 22 Dec 2025 10:57 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका पर सुनवाई जज के अवकाश के कारण टल गई। अब 23 दिसंबर को एडीजे-3 कोर्ट में फैसला संभव है। दोनों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन
विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फिर सुनवाई टली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की जमानत याचिका पर सोमवार को एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी। संबंधित जज के अवकाश पर रहने के कारण अदालत में सुनवाई टल गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में मंगलवार, 23 दिसंबर को उदयपुर की एडीजे-3 कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई और संभावित निर्णय होने की संभावना है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को एसीजेएम कोर्ट-4 ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था, जिस पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित थी।
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी पर फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। दोनों फिलहाल उदयपुर की सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट के साथ एक फिल्म निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था। बाद में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए डॉ. मुर्डिया ने 17 नवंबर को उदयपुर में विक्रम भट्ट सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

मुंबई से हुईं गिरफ्तारियां
जांच के दौरान उदयपुर पुलिस ने भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और कथित फर्जी वेंडर संदीप को मुंबई से गिरफ्तार किया। इसके बाद 7 दिसंबर को विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। दोनों को 9 दिसंबर को उदयपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अरावली संरक्षण को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन, उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

हाईकोर्ट ने भी लिया संज्ञान
गिरफ्तारी के दिन ही राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच में विक्रम भट्ट की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई थी। गिरफ्तारी में जल्दबाजी के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट ने आईजी, एसपी और जांच अधिकारी को तलब करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बॉलीवुड से जुड़े होने और करोड़ों रुपये के लेनदेन के कारण यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की नजरें मंगलवार, 23 दिसंबर को एडीजे-3 कोर्ट में होने वाली जमानत सुनवाई और फैसले पर टिकी हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें