फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब और वेंडर संदीप मुंबई से गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 11:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद पुलिस ने मुंबई से को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन को गिरफ्तार किया। फर्जी बिलों से पेमेंट के मामले में जांच जारी है।
 
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर मुंबई से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज मुकदमे में उदयपुर पुलिस ने मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन शामिल हैं। दोनों को भूपालपुरा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
इंदिरा आईवीएफ के डॉ. अजय मुर्डिया ने दर्ज कराई थी एफआईआर
उदयपुर के प्रसिद्ध इंदिरा आईवीएफ के डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथियों ने इंदिरा एंटरटेनमेंट के नाम से करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस एफआईआर के बाद उदयपुर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘छह कांग्रेस विधायक JDU में... गहलोत बिहार जाकर रोक सकें तो रोक लें’, पूर्व CM को किसने दी चुनौती?
विज्ञापन

 
मुंबई से की गई गिरफ्तारी
मामले की जांच कर रहे उदयपुर सिटी (ईस्ट) डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फर्जी बिलों के जरिए धन हड़पने का मामला सामने आया है। वेंडर संदीप त्रिभोवन द्वारा बनाए गए बिलों को विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी, को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और उदयपुर के दिनेश कटारिया वेरीफाई करते थे। इसके बाद ही इंदिरा एंटरटेनमेंट के खाते से पेमेंट रिलीज होता था। प्रथम दृष्टया मेहबूब अंसारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने मीरा रोड, ठाणे निवासी मेहबूब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फर्जी बिलों और पेमेंट के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें