फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: 13 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दूध और गैस सप्लायर बनकर किया ऑपरेशन

Wed, 15 Apr 2026 08:58 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर पुलिस ने 13 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दूध और गैस सप्लायर सहित कई भेष बदलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
13 साल बाद पुलिस को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 13 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की अनोखी रणनीति के आगे उसकी चालाकी नहीं चल सकी।
विज्ञापन


भेष बदलकर चलाया गया सर्च ऑपरेशन
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 में दर्ज पॉक्सो एक्ट मामले में फरार वारंटी रमेश भाई उर्फ झालावाड़ी रेबारी (निवासी उनावा, मेहसाणा) को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम कई दिनों से गुजरात में सक्रिय थी।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में डेढ़ करोड़ का मायरा: नागौर के भाइयों ने बहन पर लुटाया बेशुमार प्यार, हर तरफ हो रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में चला सर्च ऑपरेशन
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अलग-अलग भेष अपनाए। टीम कभी बिजली मीटर रीडर, कभी दूध और गैस सप्लायर तो कभी पटवारी बनकर गांव-गांव पहुंची। नवापुरा, ऊंझा और सिद्धपुर सहित कई इलाकों में लगातार तीन दिन तक सर्च अभियान चलाया गया। आखिरकार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे अहमदाबाद से पकड़ लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें