फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पिछोला झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचा, जल्द ओवरफ्लो होने की उम्मीद

Wed, 09 Jul 2025 01:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जलस्तर बढ़ने के चलते स्वरूप सागर की लिंक नहर के गेट खोल दिए गए हैं। इसके माध्यम से पिछोला झील का अतिरिक्त पानी फतेहसागर झील में प्रवाहित किया जा रहा है। इससे दोनों झीलों के साथ ही आपस में जुड़ी अन्य झीलों के जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली विश्व प्रसिद्ध पिछोला झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को झील का जलस्तर 10 फीट तक पहुंच गया, जो इसकी पूर्ण भराव क्षमता 11 फीट से मात्र एक फीट कम है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से पानी की आवक निरंतर बनी हुई है, जिससे पिछोला झील के जल्द ओवरफ्लो होने की संभावना जताई जा रही है।

जलस्तर बढ़ने के चलते स्वरूप सागर की लिंक नहर के गेट खोल दिए गए हैं। इसके माध्यम से पिछोला झील का अतिरिक्त पानी फतेहसागर झील में प्रवाहित किया जा रहा है। इससे दोनों झीलों के साथ ही आपस में जुड़ी अन्य झीलों के जल स्तर में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: शहर के विजय नगर इलाके में आरएएस अधिकारी के सूने मकान में लाखों की चोरी, पुलिस की लापरवाही उजागर

गौरतलब है कि इस बार जुलाई में समय पर और अच्छी बारिश होने से उदयपुर की झीलें तेजी से भर रही हैं। मानसून की इस मेहरबानी से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो आने वाले दिनों में उदयपुर की सभी प्रमुख झीलें लबालब नजर आ सकती हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें