फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: दसवां शिकार करने अधेड़ पर झपटा पैंथर, इस बार टूट पड़े ग्रामीण, पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Fri, 11 Oct 2024 07:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

देवाराम नामक व्यक्ति पर हमला होते ही ग्रामीणों ने पैंथर का पीछा किया और उसे घेरकर लाठियों व हथियारों से मार डाला। वन विभाग द्वारा सीन एंड शूट के आदेश दिए जाने के बावजूद पैंथर अब तक पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई से पैंथर की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब 20 दिनों से उदयपुर जिले में पैंथर के आतंक के बीच अब पैंथर ने एक बार फिर ग्रामीणों पर हमला कर दिया, लेकिन इस बार पैंथर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। अभी हालांकि यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि यह मृत पैंथर वही है, जिसने पिछले दिनों गोगुंदा क्षेत्र में नौ जानें ली हैं।

विज्ञापन

 
तजा मामला शुक्रवार तड़के का है, जो गोगुंदा से करीब 25 किलोमीटर दूर सायरा थाना क्षेत्र के कमोल गांव में हुई है। यहां पैंथर ने एक 55 साल के अधेड़ के ऊपर हमला कर दिया। सुबह गांव के देवाराम के बोड में गाय और भैंस बंधी हुई थी। इसी दौरान पैंथर ने उनका शिकार करना चाहा। तभी आवाज आने पर देवाराम गायों को देखने गए तो पैंथर ने उन पर भी हमला कर दिया। 

देवाराम के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और वहां से भागे पैंथर का पिछा किया। कुछ दूर जंगल में ग्रामीणों को पैंथर मिल गया। ग्रामीणों ने पैंथर को घेर लिया और लठियों और अन्य हथियारों से उसे मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने भी इसे स्वाभाविक घटना मानते हुए कहा कि इन दिनों पैंथर इंसानों पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में ग्रामीण सतर्क हैं और हथियार भी साथ रख रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि हमले से बचने के लिए ग्रामीणों ने पैंथर पर हमला किया हो।
विज्ञापन


सीन एंड शूट के आर्डर के बाद भी हाथ खाली
वन विभाग ने रेस्क्यू टीमों को आदमखोर पैंथर के लिए सीन एंड शूट, देखते ही गोली मारने के आदेश दे रखे हैं। वन विभाग और अन्य एक्सर्ट जंगलों की खाक छान रहे हैं, लेकिन पैंथर नहीं मिला। 

नवरात्रि में इंसानों पर नहीं हुए हमले
जब से नवरात्रि शुरू हुई है, तब से ही गोगुंदा क्षेत्र में पैंथर के इंसानों पर हमले नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि इन दिनों गांव-गांव में डांडिया खेला जा रहा है। देर रात तक डीजे चल रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि डीजे के शोरगुल की वजह से पैंथर बस्तियों के आसपास आने से बच रहा है। साथ ही रेस्क्यू टीमों की चहलकदमी के चलते भी उसके सुरक्षित स्थान पर छुपे होने की आशंका है।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें