फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: IPL में करोड़ों का सट्टा बुक करते दो गिरफ्तार, मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 12 Apr 2024 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

सट्टा बुक करते पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और धानमण्डी पुलिस ने दो बुकीज को एक मकान से पकड़ा है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में चल रही आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार रात खेले गए मुंबई इलेवन और बंगलुरु मैच पर सट्टा बुक करते पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और धानमण्डी पुलिस ने दो बुकीज को एक मकान से पकड़ा। ये छापा मार कार्रवाई शहर के भोईवाड़ा मोहल्ला में की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक मकान की दूसरी मंजिल पर कमरा किराए ले कर सत्ता खेलाने का गैरकानूनी धंधा चल रहा था। पुलिस ने मोहल्ला वासियों की सूचना पर मुखबिरों के मार्फत शिकायत की पुष्टि कराई थी। पुलिस के जवानों ने मकान का घेराव कर सट्टा लिख रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

कलड़वास निवास निवासी विशाल डांगी और भोईवाड़ा निवासी गर्वित माली को गैम्बलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और संदिग्ध वस्तुएं जब्त कर ली। जानकारी मिली है कि दोनों युवक उदयपुर के बाहर के लोगों के सट्टे भी फ़ोन पर बुक कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें